‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीज़र जारी….15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म…..!

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित और धीरज सरना द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का जारी कर दिया गया है। साथ ही साथ मेकर्स ने एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया है। इस असरदार पोस्टर में 2002 की उस त्रासदी को दिखाया गया है जिसने पूरे देश को भीतर से झकझोर दिया था। इस फिल्म का टीजर इस बात की ओर इंगित करता है कि फिल्म में साबरमती एक्सप्रेस पर 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश की गई है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 15 नवंबर को ज़ी स्टूडियोज द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×