पुष्पक विमान दिलाएगा त्रेतायुग की याद, सीएम योगी के नेतृत्व में भव्य होने जा रहा आठवां दीपोत्सव

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में तीन दिन (28 से 30 अक्टूबर) तक श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अनुभव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जोर-शोर से दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। रामनगरी को चौतरफा सजाया जा रहा है। कहीं तोरणद्वार बन रहे हैं तो कहीं जबरदस्त लाइटिंग की जा रही है। इन सबके बीच एक और अनोखी पहल की जा रही है। वह है पुष्पक विमान की। दावा किया जा रहा है की इसे एक बार जिसने भी देखा वह देखता ही रह जाएगा। रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भगवान राम के आगमन की खुशी में इस बार दीपोत्सव और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से इस बार राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 25 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहली बार उत्सव में 10 हजार स्थानीय लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

कैनवास पर बनाया जा रहा पुष्पक विमान

पर्यटन विभाग ने अयोध्या को सजाने और संवारने के लिए एजेंसियों को चयनित किया है। उसी में से एक विविद इंडिया एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी की सवीना जेटली ने बताया कि लता चौक के पीछे की साइड एक पुष्पक विमान बनाया जा रहा है। इसे फ्लेक्स पर न बनाकर कैनवास के जरिये बनाया जा रहा है, ताकि अयोध्या प्रदूषण मुक्त बनी रहे। उन्होंने बताया कि पुष्पक विमान एक सेल्फी पॉइंट भी रहेगा। यहां दो फीट की ऊंचाई पर 36 फीट ऊंचा और 24 फीट चौड़ा पुष्पक विमान बनाया जा रहा है।

पुष्पक विमान में श्रीराम की 5 फीट 10 इंच की प्रतिमा होगी

सवीना जेटली में बताया कि पुष्पक विमान में माता सीता, भगवान राम, उनके तीनों भाई की फाइबर की प्रतिमा रहेगी। इसमें भगवान की प्रतिमाएं 5 फीट 10 इंच व माता सीता की 5 फीट 4 इंच की प्रतिमा रहेगी, जबकि हनुमान जी बैठे हुए दिखाई पड़ेंगे।

राम की पैड़ी पर आठ फीट ऊंचा होगा राम दरबार

सवीना जेटली ने बताया कि हमारी टीम दिल्ली व लखनऊ से आई है। हालांकि कारीगर स्थानीय ही हैं। उन्होंने बताया कि राम की पैड़ी पर आठ फीट ऊंचा राम दरबार बनाया जाएगा, जिसमे भगवान के स्वरूप बैठेंगे। इसके अलावा अयोध्या धाम में 11 थीम गेट बनाये जा रहे हैं। तीन गेट रामकथा पार्क में ही लगवाए गए हैं। इसकी सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित करेगी।

10 क्विंटल फूलों से सज रहे मुख्य द्वार

राम मंदिर में जाने वाले चार प्रमुख गेट को सजाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 10 क्विंटल फूलों को मंगाया गया है। सभी गेट पर तोरणद्वार बनाये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×