चटपटा खाने का है मन तो बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहे वाली नमकीन

फेस्टिव सीजन में हमारे घरों में तरह-तरह के व्यंजन और मिठाइयां बनती हैं। लेकिन कई बार अधिक दिनों तक मीठा खा-खाकर मन भर जाता है। ऐसे में अगर आपसे साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप घर पर लाजवाब स्नैक्स बनाकर इसका लुत्फ ले सकते हैं। इस स्नैक्स का नाम नमकीन पोहे का चिवड़ा है। यह नमकीन खाने में चटपटा लगता है। इसमें ड्राय फ्रूट्स, मखाना, मसाले, सेव, नमक और चीनी आदि मिलाकर बनाया जाता है।

इसको बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महाराष्ट्रीयन स्टाइल में चिवड़ा रेसिपी बनाना सिखाने जा रहे हैं। इस रेसिपी में मूंगफली और काजू के साथ ही सूखा नारियल व किशमिश का मिश्रण भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो आप इसमें हरी मिर्च भी एड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहे की नमकीन रेसिपी के बारे में…

पोहे वाली नमकीन की सामग्री

पतला पोहा- 2 कप

तेल- 2 बड़े चम्मच

मूंगफली- 1/4 कप

काजू- 1/4 कप

चना दाल- 1/4 कप भुनी हुई

करी पत्ता- 10-15

हरी मिर्च- 1 कटी हुई, वैकल्पिक

तिल के बीज- 1/2 चम्मच

पिसी हुई चीनी- 1 चम्मच

हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच

नमक स्वाद अनुसार

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन लेकर उसमें 2 कप पोहा डालें।

इस धीमी आंच पर पोहा को कुरकुरा होने तक भून लें और जब यह भुन जाए, तो इसको अलग प्लेट में निकालकर रखें।

अब उसी कढ़ाई या पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें।

फिर उसमें 1/4 कप मूंगफली डालकर एक मिनट तक भून लें और फिर जब यह भुन जाए तो 1/4 कप काजू डालकर 30 सेकेंड भूनिए।

इसके बाद कढ़ाई में 1/4 कप भुनी हुई चना दाल, 10-15 करी पत्ते, कटी हरी मिर्च और एक चुटकी हींग डालें।

अब इन सभी चीजों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

फिर इसमें 1 चम्मच पिसी चीनी, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर धीरे-धीरे चलाएं।

चिवड़ा को चखें और मसाले को अपने स्वादानुसार घटा या बढ़ा सकते हैं।

अब पोहे वाली नमकीन को आप सर्व कर सकते हैं।

इसको आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर ठंडा होने दें। यह 2 से 3 सप्ताह तक अच्छा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×