सांसें फूलने लगती है तो, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

खराब लाइफस्टाइल आम होने के साथ ही ह्रदय सहित पुरानी बीमारियो के उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। अगर आपकी भी थोड़ी देर चलने या कुछ सीढ़ियां चढ़ने  के बाद भी आपकी सांसें फूलने लगती है। तो आपको अपने हार्ट की देखभाल करने की काफी जरुरत है।

कई रिसर्च से पता चला है कि ह्रदय रोग को रोकने में एक्सरसाइज करना भी काफी जरुरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक नियमित रुप से एक्सरसाइज करने से ह्रदय रोग के खतरे को कम कर सकते है। रोजाना व्यायाम करने से हाई ब्लड प्रेशर, उच्च कोलेस्ट्रॉल और टाइप 2 मधुमेह से बच सकते हैं। इन 5 एक्सरसाइज करने से आप अपने हार्ट को स्वस्थ रख सकते है।

अगर आप रोजाना जॉगिंग या दौड़ लगाते हैं तो आपके ह्रदय गति बढ़ सकती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सुबह दौड़ लगाने से ऑक्सीजन को बढ़ावा दे सकती है, फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है। जब आप जॉगिंग करें तो यह सुनिश्चित करें कि हाइड्रेटेड रहना काफी जरुरी है।

रोजाना योग करने से ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। योग करने से ब्लड प्रेशर  को कम किया जा सकता हैं। योग करने से हार्ट हेल्दी रखता है। स्वस्थ ह्रदय के लिए आप ये योग आसान कर सकते हैं उनमें वृक्ष आसन, पर्वत आसन और शव आसन शामिल है।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप नियमित रुप से साइकिल चलाने से ह्रदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त में फैट्स का स्तर कम होता है। इसके अलावा,  यह ह्रदय संबंधी सहनशक्ति बढ़ाने के लिए एक शानदार व्यायाम है। नियमित साइकिल चलाने से परिसंचरण उत्तेजित और बेहतर होता है और आपका वजन नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

तैराकी एक ऐसा व्यायाम है जो तनाव कम करता है और दिल को स्वस्थ रखता है। यह हृदय गति को भी बढ़ाता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह व्यायाम कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद कर सकता है।

यह सबसे सरल एक्सरसाइज में से एक है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। पैदल चलने से वजन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे हृदय पर प्रभाव कम हो सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है और पूरे शरीर में पोषक तत्वों के परिसंचरण में सुधार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×