शराब बंदी वाले बिहार में पहुंचा ढाई करोड़ का शराबी भैंसा, सुबह-शाम चाहिए बीयर

चार बोतल वोदका, काम मेरा रोज का, ना कोई मुझको रोके, ना किसी ने रोका. अगर ये गाना कोई भैंसा गाए तो कैसा लगेगा? अब आप कहेंगे कि भैंसा कैसे गा सकता है तो आपकी बात सही बात है. इसलिए आज हम आपको गाने वाले भैंसे से नहीं बल्कि बीयर पीने वाले भैंसे से मिलवाएंगे, जो शराबबंदी वाले बिहार में जाकर फंस गया है. आपने करोड़ों रुपये की कीमत वाले भैंसों के बारे में तो सुना होगा लेकिन बिहार के सोनपुर मेले में दो करोड़ रुपये की कीमत का भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हालांकि उसे देखने वालों की भीड़ करोड़ों की कीमत से ज्यादा भैंसे के शराबी होने की वजह से हैरान है.

दो घूंट पिला दे साकिया, बाकी मेरे पर रोल दे. बिहार के सोनपुर पशु मेले में हरियाणा से आये इस भैंसे के दिमाग में बस यही लाइनें चल रही हैं. क्योंकि इस भैंसे का सिर्फ नाम ही राजा नहीं है बल्कि इसके शौक भी राजाओं वाले हैं. इसकी चमकदार स्किन और शक्तिशाली बॉडी अब ढल रही है, क्योंकि बिहार में वो शराबबंदी का शिकार हो गया है. ये भैंसा बीयर की एक बूंद पीने के लिए तरस रहा है. बीयर ना मिलने की वजह से एकदम सुस्त पड़ गया है. यह भैंसा मुर्रा नस्ल का बताया जा रहा है. जिसकी कीमत 2 करोड़ 5 लाख है. ये भैंसा खाने में सेब, दाल, गेंहू, फ्रूट और ताजगी बनाए रखने के लिए इसको बीयर की जरूरत होती है.

एक जानकारी के मुताबिक राजा यानी इस भैसे को बिहार में 6 दिन हो गए हैं और इन दिनों में उसे एक भी बूंद बीयर की नहीं मिली है. जबकि वो दिन में दो बीयर पीता था. राजा को एक बीयर सुबह और एक शाम को चाहिए होती है. भैंसे का मालिक उसे बिहार ले जाने पर ही पछता रहा है, क्योंकि ना तो उसके राजा को बीयर मिल रही है और ना ही उसका कोई खरीदार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×