भाजपा ‘हेराफेरी’ के जरिए चुनाव जीतने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रही है : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया गया कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव ‘‘हेराफेरी के जरिए’’ जीतने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘अनियमितताओं’’ के बारे में निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। राज्य में नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

यहां यादव संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने करहल, सीसामऊ, मीरापुर, कुंदरकी और फूलपुर, मझवां सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में अनियमितताओं के बारे में शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसके बावजूद ऐसा लगता है कि निर्वाचन आयोग (ईसी) इन पर आंखें मूंदे हुए है। ऐसा प्रतीत होता है आयोग की संवेदनाएं अब काम नहीं कर रही हैं।’’ यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा इन उपचुनावों को वोट के जरिए नहीं, जोड़-तोड़ के जरिए जीतना चाहती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से भाजपा प्रशासन पर अनुचित तरीके से काम करने का दबाव बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे मतदान केंद्रों पर जाएं, सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार और तब तक वहीं रहें जब तक वे अपना वोट न डाल दें। यह हमें दिया गया अधिकार है और हर किसी को इसका इस्तेमाल करना चाहिए।’’ उन्होंने सपा की पिछली शिकायतों के जवाब में जारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भी हवाला दिया और कहा, ‘‘आयोग (निर्वाचन आयोग) ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि पुलिस किसी को नहीं रोक सकती, तलाशी नहीं ले सकती या पहचान पत्र नहीं देख सकती। इसके बावजूद, भाजपा बेईमानी का सहारा ले रही है क्योंकि उन्हें पता है कि वे जनता का समर्थन खो रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उनके अपने ही कई लोग विरोध कर रहे हैं। उनके मतदाताओं का उनसे मोह भंग हो रहा है और यहां तक कि उनके खिलाफ मतदान भी कर रहे हैं। भाजपा हमारे समर्थकों को मतदान करने से रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि उनके अपने मतदाता मतदान करने नहीं आ रहे हैं।’’ यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा की हताशा सत्ता पर उसकी पकड़ कमजोर होने का संकेत देती है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका सिंहासन हिल रहा है और वे घबराए हुए हैं क्योंकि जनता और उनके अंदरूनी गुट दोनों ही उनके खिलाफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×