यूपी में बीजेपी रिटर्न: काम कर गया योगी का बटोगे तो कटोगे का नारा, बसपा सभी सीटों पर पीछे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव को जो राजनैतिक पंडित 2027 के विधान सभा चुनाव से पूर्व सेमीफाइनल मान रहे थे,उनके समाने अब तस्वीर साफ हो गई है। बीजेपी सात सीटो पर बढ़त बनाये हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी कानपुर की सीसामऊ सीट से चुनाव जीत गई है और मैनपुरी की करहल सीट से बढ़त बनाये हुए है। सपा को सबसे बड़ा झटका मुरादाबाद की कुंदरकी और कटेहरी विधान सभा सीट पर लगा है। कुंदरकी में तो बीजेपी की जीत लगभग तय हो गई है। फिलहाल मतगणना अभी जारी है। रुझानों में मायावती को उपचुनाव में बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। बसपा प्रत्याशी सभी सीटों पर रिकॉर्ड मतों से पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले करारे झटके के बाद सीएम आदित्यनाथ का यूपी उपचुनाव में जादू चलता दिखाई दे रहा है। जिसके आधार पर यह कहा भी जाने लगा है कि योगी का बंटोगे तो कटोगे का नारा खूब चला। वहीं अखिलेश द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभा के बाद भी सपा सिर्फ दो सीटों पर आगे नजर आ रही है। उपचुनाव की मतगणना पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पीडीए को फर्जी बताया। कहा कि यह ‘परिवार विकास एजेंसी’ है। उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है। लोकसभा में उन्होंने जो झूठ और छल का प्रचार किया, वह अब काम नहीं करेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनने जा रही है। 2024 का यह विधानसभा उपचुनाव सपा जैसी पार्टी के अंत का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×