संभल : शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में तीन की मौत, महिलाओं समेत कई हिरासत में लिए गए

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल मचा हुआ है। रविवार को एक टीम दूसरी बार मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान भीड़ ने उनपर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इससे माहौल और बिगड़ गया।

पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झड़प में नोमान, बिलाल और नईम की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि एसपी समेत कई पुलिस वाले भी झड़प में घायल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि दस लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने घरों की छत से पुलिस पर पथराव कर रही थीं। अधिकारी ने बताया कि 300 के करीब लोग मस्जिद के बाहर जमा हुए थे। इन्होंने पुलिस वालों को टारगेट किया।

संभल में पथराव की घटना पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, ‘पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×