बसपा नेता ने सपा विधायक की बेटी से कर दी बेटे की शादी, मायावती ने किया पार्टी से निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी नेता सुरेंद्र सागर को पार्टी से निकाल दिया गया है. सुरेंद्र सागर का गुनाह बस इतना है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी सपा नेता की बेटी से किया है. यह सुनकर आप सोच रहे होंगे कि यह किसी नेता का कैसा गुनाह है. लेकिन यह सच है. बहुजन समाज पार्टी नेता सुरेंद्र सागर उनके बेटे की शादी समाजवादी पार्टी के विधायक की बेटी से करने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है. मायावती ने इस शादी को पार्टी विरोधी गतिविधि माना है. सुरेंद्र सागर का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और हमेशा पार्टी को मजबूत करने का काम किया है.

पांच बार जिलाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री रहे सुरेंद्र सागर को भी पार्टी से बाहर का रास्ता जैसे ही खबर सामने आई, यह खबर पूरी तरह फैल गई. हर कोई चर्चा करने लगा, आखिर ये कैसा गुनाह है.

पार्टी से क्यों निकाला गया, इस बारे में उनका कहना है कि हमने कोई अनुशासनहीनता नहीं की है और न ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं. हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है. हमारा कसूर सिर्फ इतना है कि हमने अपने बड़े बेटे अंकुर सागर की शादी समाजवादी पार्टी के आंबेडकर नगर के सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से की है. वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और सांसद भी रहे हैं.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा दोनों एक-दूसरे की कट्टर विरोधी पार्टियां हैं. बसपा नेता ने जिस सपा विधायक की बेटी से बेटे की शादी की उनका काफी रसूख है. त्रिभुवत दत्त आलापुर विधानसभा से वर्तमान समय में विधायक हैं और अंबेडकर नगर के सांसद भी रह चुके हैं। वह सपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×