नए साल की मुबारकबाद शरीयत के खिलाफ: बरेलवी मौलाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नए वर्ष की मुबारकबाद देना और जश्न मनाना शरीयत के अनुसार नाजायज बताया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि नए साल का आगाज होने वाला है और नौजवान लड़के और लड़कियां जश्न मनाकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा कि नया साल जनवरी से शुरू होता है जो अंग्रेज, ईसाइयों का नया साल है। ईसाइयों का मजहबी, धार्मिक कार्यक्रम है और उसे वे हर साल के पहले दिन जश्न के रूप में मनाते हैं। इसलिए मुसलमानों को नए साल का जश्न मनाना जायज नहीं है। मौलाना ने कहा कि नए साल का जश्न मनाना, एक दूसरे को मुबारकबाद देना, पटाखे दागना, तालियां बजाना, शोर मचाना, सीटियां बजाना, लाइट बंद करके हुड़दंग करना और फिर लाइट को दोबारा जलाना, नाच गाना करना, शराब पीना, जुआ खेलना, मोबाइल वाट्सएप से एक-दूसरे को मैसेज भेजकर मुबारकबाद देना, ये सारे काम शरीयत की रोशनी में नाजायज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×