दूध, दही या पनीर: कौन है आपकी सेहत के लिए सबसे बेस्ट?

दूध, दही और पनीर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं. ये तीनों डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं. लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि इनमें से सबसे पौष्टिक क्या है? क्या आपको अपनी डाइट में केवल दूध शामिल करना चाहिए या दही और पनीर का सेवन भी जरूरी है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस सवाल का जवाब दिया है और बताया है कि आपकी सेहत के लिए कौन-सा डेयरी प्रोडक्ट सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

दूध को अक्सर संपूर्ण आहार कहा जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और बी12 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. दूध बच्चों की हड्डियों और मसल्स के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है. साथ ही, यह वयस्कों की हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है. जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस की समस्या नहीं है, उनके लिए दूध का रोजाना सेवन फायदेमंद हो सकता है.

दही को प्रीबायोटिक गुणों का भंडार माना जाता है. इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. दही में कैल्शियम और प्रोटीन के साथ ही प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर रखते हैं. दही को गर्मियों में खासतौर पर खाना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है.

पनीर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जो मांसाहार नहीं करते. पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के साथ-साथ विटामिन बी12 भी पाया जाता है. यह मसल्स को मजबूत बनाता है और वजन घटाने में भी मदद करता है. हालांकि, पनीर को सीमित मात्रा में खाना चाहिए, खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीनों डेयरी प्रोडक्ट्स की अपनी खासियतें हैं और इन्हें अपनी जरूरतों के हिसाब से डाइट में शामिल करना चाहिए. अगर आपको हड्डियों की मजबूती चाहिए, तो दूध सबसे बेहतर है. पाचन सुधारने के लिए दही और प्रोटीन के लिए पनीर खाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×