मुख्यमंत्री योगी की दो टूक… वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड, एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार वक्फ के नाम पर ली गई एक-एक इंच जमीन वापस हासिल करेगी। एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘महाकुंभ महासम्मेलन’ में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म की विश्वास प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की तुलना में ऊपर है। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ”यह कहना मुश्किल है कि यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड है।”

योगी ने कहा कि यह ‘वक्फ बोर्ड’ है या भू-माफियाओं का बोर्ड है। एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि हम वक्फ के नाम पर ली गई एक-एक इंच जमीन वापस हासिल करेंगे और इसका इस्तेमाल गरीबों के लिए आवास, शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म का कद आकाश से भी ऊंचा है और इसकी गहराई समुद्र से भी अधिक गहरी है। इसकी तुलना किसी भी संप्रदाय या धर्म से नहीं की जा सकती।”

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे (समाजवादी नेता) डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को कायम रखने में विफल रहे। संभल में धार्मिक स्थलों पर विवाद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में संभल को भगवान श्री हरि विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के जन्मस्थान के रूप में उल्लेख किया गया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाकर अतिक्रमण करने के प्रयासों की निंदा करते हुए कहा, “हमारी सरकार ने अदालत के आदेश के आधार पर निर्णायक कार्रवाई की और दंगाइयों को स्पष्ट संदेश भेजा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×