मशहूर कंपनी के नमकीन पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा…. बच्ची को हुई खतरनाक बीमारी

गुजरात में एक मशहूर कंपनी के सीलबंद पैकेट नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बच्ची आराम से नमकीन खा रही थी, इसी बीच उसके अंदर मरा हुआ चूहा निकल आया. बताया जा रहा है कि बच्ची को यह नमकीन खानी भारी पड़ गई, क्योंकि उसे अब डायरिया हो गया है. घटना गुजरात के साबरकांठा के प्रेमपुर गांव की बताई जा रही है.

बच्ची के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी अपनी बेटी को एक मशहूर कंपनी की नमकीन का पैकेट खिला रही थी. बच्ची को अचानक उल्टी होने लगी और जांच करने पर पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला. बच्ची बीमार हो गई और उसे इलाज के लिए दावड़ अस्पताल में दाखिल कराया गया. परिवार ने फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंस से लापरवाही के लिए नमकीन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह पहली घटना नहीं है, इस तरह की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं. इससे पहले एक ऐसा ही मामला कावेरी जल विवाद को लेकर किसानों के ज़रिए बुलाए गए बंद के दौरान सामने आया था. विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परोसे गए नाश्ते में मरा हुआ चूहा पाया गया, जिससे सभी हैरान रह गए. यह घटना साल 2023 की है.

ऐसी खबरें आती ही रहती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहना जरूरी है. क्योंकि जब भी आप बाजार से कुछ भी खरीदें तो उसका सेवन करने से पहले एक बार हर मुमकिन तरह से उसकी जांच कर लें. यह बेहद जरूरी है कि आप या फिर आपके बच्चे जो चीजें खा रहे हैं उसका साफ सुथरा और स्वस्थ होना आवश्यक है. क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपके या फिर आपके परिवार के किसी छोट-बड़े सदस्य के लिए नुकसादह साबित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×