उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित मिली, दर्ज किया गया मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिकन्दरपुर थानाक्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बे के गोलाबाजार मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की एक प्रतिमा खंडित किये जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सिकन्दरपुर कस्बे के गोलाबाजार मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित कर दी गई।

थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने शनिवार को बताया कि भगवान हनुमान की प्रतिमा का गदा तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सिकन्दरपुर पुलिस चौकी प्रभारी जान प्रकाश तिवारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×