पैर रहते हैं रात भर ठंडे, सोने से पहले इस उपाय को एक बार कर लें, पांव रहेंगे गर्म

अभी भारत में हांड कापने वाली सर्दी पड़ रही है। इस ठिठुरन वाली सर्दी में हाथ-पैर ठंडे बने ही रहते है। खासतौर पर रात को सोते समय पैर ठंडे बने रहते हैं। अगर आप मोजा भी पहन रहे हैं, तब भी पैर गर्म नहीं होते हैं और रात भर ठंडे रहते हैं। इस कारण से कई बार रात को नींद भी नहीं आती है। नींद खराब होने से पूरा दिन अच्छा नहीं रहता है। इसलिए आप पैरों को गर्म करने के लिए बस साधरण सा नुस्खा आजमा लें। इससे आपके पैर गर्म रहेंगे। चलिए आपको नुस्खा बताते हैं।

ठंडे पैरों को गर्म रखने के लिए सोने से पहले आप गर्म तिल तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेश बढ़ता है और साथ ही पैर भी गर्म रहते है। पैरों को गर्म रखने के लिए तिल का तेल जरुर लगाएं। ये आसानी से हीट प्रोड्यूस करेगा और पैरों को गर्म रखने में मदद करेगा।

रात को सोने से पहले तिल के तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें और इसमें कुछ बूंद यूकेलिप्टस ऑयल फिर थोड़ा सा विक्स लेकर हाथों पर मिलाएं और पैरों के तलवों की मालिश करें। इसके बाद मोजे पहन लें। ऐसा करने से पैर आसानी से गर्म बने रहते हैं और नींद भी बढ़िया आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×