हर एक खाने में जान डाल देगा पहाड़ी नून’, जानें हरा नमक….

अगर आप भी अपने भोजन में ताजा और स्वादिष्ट स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो इसमें कुछ पहाड़ी नून (हरा नमक) मिला सकते हैं। इस नमक में पुदीना, लहसुन और हरी मिर्च का स्वाद होता है, जो आपके सलाद, रायता, पराठा या दाल के स्वाद में जान डाल देगा। स्टोर से खरीदे गए नमक के विपरीत, इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं पहाड़ी नून बनाने का तरीका।

पहाड़ी नून बनाने के लिए सामग्री

– ½ कप नमक (सेंधा नमक या साधारण नमक)

– ½ कप काला या लाल नमक

– 1 कप ताजी पुदीने की पत्तियां

– 1 चम्मच धनिये के बीज

– 2-3 हरी मिर्च

– 4-5 हरी लहसुन या कलियां

– 1 चम्मच जीरा

पहाड़ी नून बनाने का तरीका

– सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप नमक, एक कप ताजी पुदीना की पत्तियां, एक चम्मच धनिया के बीज, दो से तीन हरी मिर्च, लहसुन, एक चम्मच जीरा डालकर रख लें।

– अब इन्हें या तो मिक्सर में दरदरा पीस लें या क्रश कर लें।

– अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में रखें और इसमें आधा कप सफेद नमक और आधा कप कम लाल नमक मिलाएं।

– अब सभी सामग्री को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें। इससे इसका स्वाद और सुगंध बढ़ जाएगी।

– अब इसे अच्छे से सुखा लें। आप इसे धूप में या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं। अगर आप बारीक पाउडर बनाना चाहते हैं तो इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। आपका हरा नमक तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×