अतिक्रमण और यातायात संबंधी समस्या को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात ने गेस्ट हाउस एवं रिजोर्ट्स स्वामीयो/प्रबंधकों के साथ की बैठक

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा कानपुर नगर के विभिन्न गेस्ट हाउस, फार्म हाउस एवं अन्य विवाह कार्यक्रम स्थलों के प्रबंधकों और संचालनकर्ताओं के साथ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक  आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना तथा कार्यक्रम स्थलों के पास जाम की स्थिति को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
बैठक में पुलिस उपायुक्त ने सभी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर ट्रैफिक गाइड नियुक्त करें, जो कार्यक्रम स्थल के पास यातायात को नियंत्रित करने में सहायक हों। इसके अलावा, यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थलों के आसपास सड़क पर अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि आयोजन स्थलों पर प्रवेश और निकासी मार्गों को व्यवस्थित रखा जाए, जिससे आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात प्रभावित न हो। यातायात पुलिस की ओर से भी इस दिशा में उचित सहयोग प्रदान किया जाएगा।यदि किसी कार्यक्रम स्थल पर यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होती है, तो आयोजनकर्ताओं को तुरंत यातायात नियंत्रण कक्ष को सूचित करना चाहिए, ताकि त्वरित समाधान निकाला जा सके। 
सभी आयोजन स्थलों के प्रबंधकों ने पुलिस उपायुक्त के निर्देशों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×