प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी तथा पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।’’ शिवाजी का जन्म 1630 में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की।

मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न केवल सैन्य कौशल के लिए बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×