भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कपूर का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

  • जनता के दिलों में रमने वाला ही सच्चा जनसेवक
कानपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर का जन्मदिन शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय सहित शहर भर में बडी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।उनको जन्मदिन की बधाई देने वालों में शहर की जानी मानी हस्तियों के अलावा वंचित वर्ग के साथ साथ महिलाएं भी भारी संख्या में थी।लोगों ने कहा कि आम जनता के दिलों में राज करने वाले अजय कपूर सही अर्थो मे एक सच्चे जनसेवक है।
शुक्रवार को गोबिन्द नगर स्थित पूर्व विधायक अजय कपूर के कैंप कार्यालय पर सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाल़ो का ताता लगने लगा।उनके कैंप कार्यालय के बाहर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अलग अलग अपने बैनरों के साथ स्वागत के लिए फूल मालाओ व केक के साथ स्टाल सजा रखे थे।उनके कैंप कार्यालय के बाहर की पूरी सडक समर्थकों से भरी थी।बहन फाउंडेशन की हजारों महिलाएं शुभकामनाएं देने को आतुर थी।दोपहर लगभग 12.15 बजे जैसे ही अजय कपूर मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेकने के बाद कैंप कार्यालय पहुंचे।
उन्हें बुके व शुभकामनाएं देने के लिए लोग उमड पडे।सबसे पहले उन्हें प. रामकुमार पाठक तथा उनके बडे भाई कोपोस्टेट चेयरमैन विजय कपूर ने माला पहना अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।इसके बाद अजय कपूर ने स्वयं अपने शुभचिंतकों के पास जा जाकर  उनसे बुके लेकर उनका आशीर्वाद व स्नेह लिया।अजय ने एक बडे केक के अलावा समर्थकों द्वारा लाएं गए दर्जनों केक काटे व शुभचिंतकों ने उन्हें केक खिलाकर ईश्वर से उनके सदा स्वस्थ रहने व दीर्घायु की कामना की।इस मौके पर लोगों ने कहा कि हजारों की भीड़ की मौजूदगी उनकी अथाह लोकप्रियता को दर्शाती है।अजय ने राजनीति की कंटीली राहो से हमेशा अपने को बचाकर रखा।उनका सादगीपूर्ण जीवन उन्हें अन्य राजनेताओं से बिल्कुल अलग रखता है।यही कारण है कि उनके दीदार करने को आज भी लोग लालायित रहते हैं।इस मौके पर अजय कपूर ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वंचितो, व दीन दुखियों का मेरे लिए जो प्यार है वही मेरे लिए असली ताकत व पूंजी है।यह दुनिया का सबसे अनमोल उपहार है।
बधाई देने वाल़ो मे प्रमुख रूप से महेश दीक्षित, नवीन पंडित, प्रकाश वीर आर्य, हेमराज सिंह गौर,मंगलामुखी मन्नत माँ,हरविंदर सिंह लार्ड, अरविंद त्रिवेदी, विनोद दीक्षित, वैभव पाहवा,अंबुज शुक्ला, डा.जे.एस.नारंग,नव तिवारी, अंकज मिश्रा, अंजुली आदर्श दीक्षित पार्षद, रामजी शुक्ला, दिनेश कुमार शुक्ला एडवोकेट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×