सभी राजनीतिक दलों को बंगाल में एनआरसी लागू करने का समर्थन करना चाहिए : भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि घुसपैठ जैसे मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने और ‘जनसांख्यिकी में बदलाव’ से बचने के लिए सभी राजनीतिक दलों को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने का समर्थन करना चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा शासित राज्य राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने के पक्ष में हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार का इससे इनकार करना, हैरान करने वाला है और यह घुसपैठ रोकने के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए कि अंसारुल्ला बांग्ला जैसे बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन बंगाल के जिलों में कैसे अपना आधार फैला रहे हैं। देखिए कि कैसे जनसांख्यिकी बदल रही है, खासकर सीमावर्ती जिलों में। पुलिस और राज्य प्रशासन क्या कर रहे हैं, वे आंखें फेरे हुए बैठे हैं।’’ उन्होंने कहा कि एनआरसी के सख्त कार्यान्वयन से ही ‘‘घुसपैठियों’’ को बाहर निकाला जा सकता है और ‘विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाले जिहादी तत्वों’ का पता लगाया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी राजनीतिक दलों को एनआरसी का समर्थन करना चाहिए। 2026 के विधानसभा चुनावों में जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो हम बंगाल में एनआरसी लागू करेंगे।’’ अधिकारी ने नकारात्मक टिप्पणी करके और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाकर ‘‘महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन का अपमान’’ करने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की भी आलोचना की। तृणमूल कांग्रेस महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी जैसे नेता एनआरसी के मुद्दे पर जोर दे रहे हैं जिसका उद्देश्य राजनीतिक कारणों से समाज का ध्रुवीकरण करना है। घोष ने कहा, ‘‘एनआरसी वास्तविक नागरिकों को शिविरों में भेज देगा और समाज के एक वर्ग को अलग-थलग कर देगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×