‘मैं जनता से माफी मांगता हूं…’, पीएम मोदी ने क्यों कहा Sorry?

महाकुंभ मेला 2025 का भव्य समापन हो गया. 45 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. महाकुंभ के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘एकता का महायज्ञ’ बताया और सभी श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया. इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा के लिए माफी भी मांगी.

Narendramodi.in पर लिखे अपने विचार की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने सभी से मांफी मांगी. उन्होंने लिखा,’मैं जानता हूं, इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था. मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से…मां यमुना से…मां सरस्वती से…हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा. जनता जनार्दन, जो मेरे लिए ईश्वर का ही स्वरूप है, श्रद्धालुओं की सेवा में भी अगर हमसे कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं.’
महाकुंभ मेले का समापन बेहद भव्य तरीके से हुआ. संगम तट पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी और लेज़र लाइट शो का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस शानदार नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि इस महाकुंभ में 66.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चले इस आयोजन में न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे. इस दौरान राजनेता, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी, उद्योगपति और आध्यात्मिक गुरुओं समेत सभी लोग इस पावन अवसर का हिस्सा बने.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×