काट लिया दोस्त का कान.. फिर निगल भी गया, पार्टी के दौरान खूनी…..

महाराष्ट्र के ठाणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के कान का हिस्सा काटकर उसे निगल लिया. यह सनसनीखेज मामला ठाणे के पाटलीपाड़ा इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी का है. जहां बुधवार सुबह यह वारदात हुई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्तर में नहीं आया है.

इस घटना की शुरुआत एक पार्टी के दौरान हुई. जिसमें 37 वर्षीय श्रवण लीखा और 32 वर्षीय विकास मेनन अपने अन्य दोस्तों के साथ शामिल थे. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन अचानक दोनों के बीच किसी बात पर बहस छिड़ गई. बहस इतनी बढ़ गई कि विकास मेनन हिंसक हो गया. उसने गुस्से में श्रवण लीखा के कान का एक हिस्सा दांतों से काट लिया.

झगड़ा यहीं खत्म नहीं हुआ. गुस्से से बेकाबू विकास मेनन ने काटे गए कान के टुकड़े को निगल भी लिया. इस अप्रत्याशित हमले से पार्टी में मौजूद अन्य लोग भी स्तब्ध रह गए. घायल श्रवण लीखा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के दौरान मौजूद लोगों को अपनी आंखों देखे पर विश्वास नहीं हो रहा था.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कासरवडावली थाने में विकास मेनन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी. आरोपी विकास मेनन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. लेकिन पुलिस उसे जल्द ही पकड़ने की कोशिश कर रही है.

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि गुस्से में लिए गए फैसले किस तरह से भयावह रूप ले सकते हैं. एक साधारण पार्टी जो दोस्तों के बीच खुशियों का मौका थी. देखते ही देखते हिंसा और क्रूरता में बदल गई. पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×