कानपुर। विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिंदर सिंह जी महाराज 6 मार्च को कानपुर में 8 वर्ष बाद सत्संग और प्रवचन के लिए दोबारा आ रहे हैं। राजिंदर सिंह जी महाराज 6 मार्च को शाम 7:00 बजे अपने सत्संग प्रवचन में ध्यान अभ्यास और आध्यात्मिक के विभिन्न पहलुओं को खुलकर समझाएंगे। किस तरह हमारे मनुष्य जीवन के मुख्य उद्देश्य जो कि अपने आप को जानना और पिता परमेश्वर को पाना है मे मददगार हो सकते हैं। सत्संग में भाग लेने वाले श्रोतागण अपने अंतर में दिव्य प्रेम और आनंद का अनुभव करके आध्यात्मिक जागृत का अनुभव कर सकते हैं। और इसी दिन रात 9:00 बजे प्रभु प्राप्त के जिज्ञासुओं के लिए नाम दान आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम भी इसी जगह आयोजित किया जाएगा।
जिससे संत राजिंदर सिंह जी महाराज जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति व श्रुति का निज अनुभव प्रदान करेंगे। संत राजिंदर सिंह जी महाराज के सत्संग का कार्यक्रम कानपुर के निराला नगर पराग डेरी के नजदीक स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सावन कृपाल रूहानी मिशन की कानपुर शाखा द्वारा किया जा रहा है। सत्संग के इस कार्यक्रम में सिर्फ कानपुर से ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के अलावा विदेशों से आए लोग भी भाग ले रहे हैं। सत्संग वह नाम दान के इस कार्यक्रम में कानपुर वासियो को सादर आमंत्रित किया जा रहा है।
संत राजिंदर सिंह जी महाराज सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष हैं, जो की एक लाभ न कमाने वाली संस्था है, जिसे साइंस आफ स्पिरिचुएलिटी के नाम से भी जाना जाता है। संत राजिंदर सिंह जी महाराज का जीवन और कार्य विश्व भर के लाखों लोगों को मनुष्य जीवन के मुख्य उद्देश्य को खोजने में मदद करता है। जिससे प्रेम और निस्वार्थ सेवा की एक लगातार चलने वाली यात्रा के रूप में देखा जा सकता है। पिछले 35 वर्षों से जीवन के सभी क्षेत्र के लाखों लोगों को ध्यान अभ्यास की विधि सिखाकर उन्हें अपने वास्तविक आत्मिक रूप से जुड़ने में मदद की है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में 3200 से अधिक केंद्र स्थापित है।
