निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं ऑन-स्पॉट डॉग पंजीकरण शिविर का किया गया आयोजन

कानपुर। नगर निगम एवं कानपुर केनल वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में घनश्याम दास शिव कुमार इंटर कॉलेज, किदवई नगर, कानपुर में भव्य डॉग शो, निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं ऑन-स्पॉट डॉग पंजीकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 132 विभिन्न नस्लों के कुत्तों ने भाग लिया, जिनमें जर्मन शेफर्ड, बॉक्सर, पग, रॉटवाइलर, केन कोर्सो, मिनिएचर पिंशर, डोगो अरजेंटिनो, कैरावन हाउंड, फॉक्स टेरियर, पूडल, पॉमेरियन, साइबेरियन हस्की, गोल्डन रिट्रीवर, बीगल, चाउ-चाउ, राजपल्लयम, फ्रेंच बुलडॉग, डैशहाउंड, डॉबरमैन, जैक रसेल टेरियर, लैब्राडोर रिट्रीवर तथा कॉकर स्पैनियल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर प्रमिला पाण्डेय ने फीता काट कर किया। उन्होंने श्वान प्रेमियों को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र ही कानपुर नगर निगम कानपुर के मोतीझील प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर के भव्य डॉग शो आयोजित करेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कानपुर नगर निगम शीघ्र ही किशनपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ए बी सी सेंटर तथा पशु शेल्टर हाउस आरंभ करने जा रहा है।
डॉग शो के मुख्य जज माननीय सी ए मार्टिन्स महोदय ने दिल्ली के दीवान साहब के शिट्जू नस्ल के लूफर नामक श्वान को “बेस्ट इन शो” घोषित किया। दूसरे स्थान पर कानपुर के रोमेल फ्रेंकलिन का  जर्मन शेफर्ड डॉग नस्ल का एटेंसबर्ग वेरी क्यूट नामक श्वान रहा, जबकि तीसरे स्थान पर कानपुर के अभिषेक सिंह का रॉटविलर नस्ल का हंक नामक श्वान रहा।
पुरस्कार वितरण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. निरंजन के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 85 श्वानों को निःशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई तथा 76 श्वानों का कानपुर नगर निगम द्वारा पंजीकरण किया गया।
इस आयोजन में महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम की 2 नई श्वान पकड़ने वाली डॉग कैचर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कि निराश्रित श्वानों को पकड़कर स्वच्छ वातावरण में बन्ध्याकरण हेतु ए बी सी सेंटर भेजने का कार्य करेंगी।
इस सफल आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल श्वान प्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव था, बल्कि रेबीज नियंत्रण एवं पालतू कुत्तों के उचित रखरखाव को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×