नियुक्त चालीस हज़ार शिक्षकों के लिए भाजपा विधायक राहुल सोनकर से पुरानी पेंशन की माँग रखी

कानपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों ने पूर्व विज्ञापन पर चयनित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की माँग पर बिल्हौर विधानसभा के भाजपा विधायक राहुल सोनकर से संपर्क कर उन्हें इस प्रकरण पर आ रही समस्या से अवगत कराया उन्होंने इस प्रकरण पूर्ण सहयोग की बात कही तथा शिक्षकों के आग्रह पर बिल्हौर विधानसभा के भाजपा विधायक राहुल सोनकर ने कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र के एमएलसी अरूण पाठक से फोन पर वार्ता की और तत्पश्चात शीघ्र ही अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार से मुलाक़ात कर इस प्रकरण को हल करने पर सहमति जतायी इस अवसर पर 28/03/2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित शिक्षकों/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने संबंधी शासनादेश के अनुपालन में आ रही बेसिक शिक्षा विभाग की बाधाओं को दूर करने के लिए सहयोग की माँग की प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र ने कहा कि विशिष्ट  बीटीसी 2004 के तहत के शिक्षकों का चयन 2004 की विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था जिसके द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत 40, हज़ार शिक्षकों की उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति का प्रावधान था परंतु विगत कई दिनों से विभागीय कारणों से पुरानी पेंशन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है लखनऊ में बैठे कई विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनका नियुक्ति का विज्ञापन नियुक्ति का विज्ञापन ना होकर प्रशिक्षण का विज्ञापन था इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस संबंध  में अपने निर्णय में स्पष्ट किया था कि इस प्रक्रिया के तहत चयनित शिक्षकों के संबंध में पुरानी पेंशन के बारे में निर्णय सरकार के द्वारा लिया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र, प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉक्टर आशीष कुमार दीक्षित , जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रगति रघु सक्सेना ,प्रदीप कुमार शर्मा,अजय कुमार कोरथा,मनोज कश्यप ,ज्ञान प्रकाश मिश्रा,पशुपति भूषण सुधा गुप्ता,प्रदीप कुमार सिंह,मधु बाला निगम,अंजू सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×