सुरेन्द्र मैथानी ने 16 महिलाओं को दिव्यांग महिला प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानित 

कानपुर। विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में महिला दिवस पर दिव्यांग महिला प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया। 16 दिव्यांग महिलाओं को महिला प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमे अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, सीमा कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, गोमती वर्मा, याशमीन, सीमा वर्मा, सरला, पुजा, फूलमती, किशोरी, कुसुम अग्निहोत्री, सोनबाला, सोनी गौतम, सोनी सोनकर , रामजानकी शामिल थे।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी व समाज सेवी डाक्टर ऊषा पुरी ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि दिव्यांगजनो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वो समाजिक जागरूकता में मील का पत्थर साबित होगा।
विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बहनों का समाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। बिना बहन बेटियों के योगदान के समाजिक विकास की कल्पना बेमानी है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विकलांग एसोसिएशन स्वयं सहायता समूहों के जरिए दिव्यांग महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ रही है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष अल्पना कुमारी ने कहा कि हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब एकता को बनाए रखेंगे तभी समाज में सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार,  महिला मोर्चा की अध्यक्ष अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, राजेश शुक्ला, डाक्टर ऊषा पुरी, वैभव दीक्षित, कुसुम अग्निहोत्री आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×