वार्ड 3 में फुटपाथ सुंदरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

कानपुर। शहर की महापौर प्रमिला पांडे अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड  चुकी हैं की शहर को किस तरह से जाम मुक्त बनाया जाए वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय पार्षद भी कोई कसर छोड़ने में पीछे नहीं है शहर का वातावरण अच्छा हो लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसी मुहिम को लेकर वार्ड तीन के पार्षद इरशाद अली ने वार्ड तीन की तस्वीर बदलने की कोशिश में लग गए हैं कर्नलगंज स्थित वार्ड तीन ऊंची सड़क पर पार्षद निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया है सुबह-सुबह ही जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई का काम शुरू हो गया है क्षेत्रीय जनता एवं पार्षद के सहयोगी लोगों ने फुटपाथ पर साज सामान रखा देखकर अपील की जल्द से जल्द फुटपाथ पर जो वस्तुएं रखी हैं उन वस्तुओं को दुकान के अंदर कर लें जिससे कार्य सुचारू रूप से चलाता रहे ऐसे कार्य से जनता भी खुश होती है पार्षद इशरत अली ने बताया कि फुटपाथ का सुंदरीकरण का कार्य मैं अपनी निधि से करवा रहा हूं जनता ने मुझे वोट दिया है वार्ड तीन की तस्वीर को जल्द से जल्द बदलने की कोशिश कर रहा हूं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन जहां से रेडीमेड का एक बड़ा कारोबार किया जाता है बाहर के व्यापारी को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है यही वजह है कि जाम के कारण व्यापारी कर्नलगंज में ना आकर दूसरी मार्केट से खरीदारी कर रहा है जिससे व्यापारियों के साथ-साथ दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×