कार्यक्रम आयोजक व डीजे संचालकों को निर्देश, आवाज़ व डीजे की संख्या निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए : दीपेंद्र नाथ चौधरी

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा आगामी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के दृष्टिगत थाना घाटमपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस फोर्स को जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों व जुलूस/रैलियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ब्रीफ किया गया व सम्बन्धित को निम्न दिशा निर्देश दिए।
समस्त अंबेडकर प्रतिमाओं पर अराजक तत्वों से सुरक्षा दृष्टिगत दो पालियों में ड्यूटी लगाई जाए। आयोजन समिति एवं डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि डीजे की आवाज़ व डीजे की संख्या निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो व कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। समस्त आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि वे कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस दौरान ⁠सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर व थानाध्यक्ष सजेती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×