17 अप्रैल को निकाली जाएगी सनिगवां से 14वीं रामनवमी शोभायात्रा

कानपुर। सनिगवां स्थित एक होटल में 17 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा पर एक पत्रकार वार्ता की गई। जिसमें श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि रामनवमी के पावन पर्व पर श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति के द्वारा बीते 13 वर्षों से लगातार प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है उसी कड़ी में 14वीं भव्य रामनवमी शोभायात्रा सनिगवां स्थित बालाजी मंदिर टैंपो स्टैंड से निकाली जाएगी।
यह शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर – अन्ना चौराहा, चिश्ती नगर, तिरंगा चौराहा से हाईवे होते हुए वापस बालाजी मंदिर में आकर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों लोग समिति एवं अपने सनातन के प्रति अपार स्नेह रखने वाले लोग और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और परशुराम जी की जयकारे लगाते हुए दिखाई पड़ेंगे। भगवा झंडे से पुरी यात्रा मानो अयोध्या के समान जगमगा उठती हैं।
वही इस शोभा यात्रा में तरह-तरह की झांकियां रामभक्तों का मन अपनी तरफ मोह लेती है। छोटे-छोटे बच्चे भगवान का स्वरूप बनते है कोई राधा बनता है तो कोई भगवान श्रीराम बनते हैं कोई हनुमान बनता है कोई भगवान शिव माता पार्वती बनते हैं। इस शोभा यात्रा में ब्रम्हनाद की भी व्यवस्था की गई है। यात्रा में शहर के सभी संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित होंगे। जिसमें शहर के प्रमुख संत, राजनीतिक दल, अखाड़े के संत आदि लोग शिरकत करेंगे। समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह व अजय सिंह ने शोभायात्रा में सभी शहरवासियों से आने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×