बुखार उतारने वाली ये गोली, गला रही आपकी लिवर-किडनी, ‘मिठाई’ की तरह खा रहे भारतीय

बुखार हो, सिरदर्द हो या बदन दर्द से राहत पाने के लिए ‘डोलो-650’ का इस्तेमाल भारत में बहुत आम हो गया है. बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर किसी की ज़ुबान पर यह नाम चढ़ चुका है. यह गोली घरों में इतनी ज्यादा यूज होने लगी है कि अब अनपढ़ व्यक्ति भी इसे देखकर पहचान लेता है.

आसान भाषा में यह छोटी सी सफेद गोली हर बीमारी की फटाफट राहत बन चुकी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या इसका इतना इस्तेमाल सेफ है? हाल ही में एक डॉक्टर के ट्वीट ने इस मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. अमेरिका में रहने वाले गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉक्टर पलानीअप्पन मणिक्कम (डॉ. पाल) ने ट्वीट किया, “Indians take Dolo-650 like it’s Cadbury Gems.” यह सुनकर भले ही हंसी आए, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई चौंकाने वाली है. डोलो का ऐसा अंधाधुंध इस्तेमाल अब डॉक्टरों को चिंता में डाल रहा है.

डोलो-650 में 650 मिलीग्राम पेरासिटामोल होता है, जो सामान्य 500 मिलीग्राम की खुराक से अधिक है. यह दवा माइक्रो लैब लिमिटेड द्वारा बनाई जाती है और कोरोना महामारी के दौरान इसकी मांग अचानक बढ़ गई. वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स या हल्के बुखार में इसका खूब इस्तेमाल हुआ. एक रिपोर्ट के अनुसार, महामारी की दूसरी लहर में डोलो-650 की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे इंडिया का फेवरेट स्नैक तक भी कहा जाने लगा.

खतरा है डोलो को अधिक मात्रा में खाया जाना. डॉक्टरों का कहना है कि लोग अब डोलो-650 को कैंडी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के सिरदर्द, थकान या तनाव के लिए भी इसे लिया जा रहा है. लेकिन पेरासिटामोल की अधिक मात्रा शरीर, खासकर लिवर पर बुरा असर डाल सकती है. एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में पैरासिटामोल ओवरडोज से एक्यूट लिवर फेलियर और किडनी डिजीज के केस तेजी से बढ़ रहे हैं.

डोलो-650 को बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार लेना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है. यह सिर्फ लक्षणों को दबाता है, बीमारी का इलाज नहीं करता. इसलिए कोई भी दवा लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×