जूही में कूड़े घर में लगी आग, फायर टीम ने घंटों बाद पाया काबू 

कानपुर। जूही थाना अंतर्गत जूही हमीरपुर सड़क पर  बने अस्थाई मेट्रो यार्ड के पास स्थित कूड़े घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटे बढ़ने पर कूड़ा घर धू धू कर जल उठा। आग से उठते धुएं से सड़क में निकलने वालों का निकलना मुश्किल हो गया। आसपास के लोगों ने फायर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची किदवई नगर फायर टीम ने घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी। क्योंकि कूड़ा घर से जुड़े मेट्रो यार्ड में बड़ी बड़ी तकनीकी वाली मशीन मौके पर मौजूद थी। इसके साथ ही कूड़े घर के टीन शेड के ऊपर से निकली बिजली की मोटी केबल भी आग की लपटों में घिर सकती थी। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×