प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान तीन ANM मिली गैरहाजिर

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अपराह्न 3:50 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरहाना रोड, सिविल लाइन (मेकरॉबर्ट्स हॉस्पिटल) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीन ANM (सहायक नर्सिंग मिडवाइफ) गैरहाजिर मिली।
उपस्थित चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि अमरावती, संगीता वर्मा एवं रीता स्कूल में वैक्सीनेशन के लिए गई थी जबकि स्कूल 2 बजे बंद हो जाते है, 4 बजे तक वे वापस नहीं लौटीं निरीक्षण के दौरान फोन पर उनसे  जानकारी  प्राप्त की गई, जिसके संबंध में उन्होंने अवगत कराया कि वे निजी कार्य हेतु रुक गई थीं जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने तीनों A N M से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि शासकीय समय में निजी कार्य बर्दाश्त नहीं होगा।
निरीक्षण  के दौरान एल.टी. दीपक वर्मा अनुपस्थित पाए गए जिनके  संबंध में अवगत कराया गया कि उनकी तैनाती चटाई मोहाल में है वे  मंगलवार , बृहस्पतिवार तथा शनिवार को निर्धारित दिवसों में उपस्थित रहते है किन्तु आज बिना सूचना के अनुपस्थित है जिसके संबंध में अवकाश का कोई आवेदन पत्र उपलब्ध नहीं मिला इस इस पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण  के दौरान ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया गया जिसमें 32 मरीजों का रिकॉर्ड पाया गया। साथ ही जिसमे ई-संजीवनी ऐप के मरीजों की भी एंट्री की गई थी जिसके संबंध में प्रभारी डॉ. रमित रस्तोगी द्वारा अवगत कराया गया कि नया रजिस्टर एक वर्ष पूर्व ही निर्गत हुआ था जिसका  प्रयोग नहीं किया जा रहा था। पुराने रजिस्टर में आवश्यक कॉलम जैसे मोबाइल नंबर आदि नहीं होता है इस पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक एवं फार्मासिस्ट मनोज कुमार से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनके पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के दृष्टिगत उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×