बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दंपति के शव बरामद, तीन बेटियों के मारे जाने की आशंका

कानपुर के चमनगंज इलाके में सोमवार को एक बहु मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की झुलस कर मौत होने की आशंका है। पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव बरामद किए हैं, जबकि इस घटना में दंपति की तीन बेटियों के भी मारे जाने की आशंका है।

सहायक पुलिस आयुक्त (सीसामऊ) मंजय सिंह ने बताया कि चमनगंज इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिंह ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल से मोहम्मद दानिश (45) और उसकी पत्नी नाजनीन सबा (42) के शव बरामद किए गए हैं।

उनकी बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (सात) के शव अब तक नहीं मिल पाए हैं। आशंका है कि उनकी भी मौत हो चुकी है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन संदेह है कि शॉर्ट-सर्किट या पहली अथवा दूसरी मंजिल पर आंतरिक वायरिंग में खराबी के कारण आग लगी हो सकती है जहां जूते बनाने की फैक्टरी का संचालन होता था।’’ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×