अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा झारखंड में लागू, प्रदेश में भी लागू करे सरकार     

  • झारखंड अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य     

कानपुर।  अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित की कोर्ट कार्यालय की बैठक में अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने बताया कि झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने फोन वार्ता पर बताया कि हमारा वर्षों का संघर्ष सफल हुआ। झारखंड सरकार ने प्रदेश के अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर दी है। फिर झारखंड कानून मंत्रालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एस के सिन्हा से फोन वार्ता की उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए 1 मई 2025 से मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है जिसके अंतर्गत अधिवक्ता और अधिवक्ता के बच्चे आश्रित माता पिता अविवाहित और विधवा बेटी को सामान्य बीमारी में रु 500000 और गंभीर बीमारी में रु 1000000 का निशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा। ये योजना देश के अन्य प्रदेशों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शुभ सूचना के लिए हमने कानपुर के अधिवक्ताओं की ओर से चेयरमैन राज्य विधिज्ञ परिषद झारखंड को संघर्ष के लिए बधाई दी।
झारखंड ने ही पहले अधिवक्ता पेंशन लागू की थी अब झारखंड ही अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है जिसके लिए हम झारखंड सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं। हमारी योगी सरकार से मांग है कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए हमारी वर्षों से चल रही हमारी मांग अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करें।

प्रमुख रूप से विजय सागर, अरविन्द दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन मो कादिर, संजीव कपूर, संदीप श्रीवास्तव, शंभू मिश्रा, नीतीश पंथिया, शिवम गंगवार, शुभम जोशी, इंद्रेश मिश्रा, वीर जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×