पाकिस्तानी दुस्साहस को फिर मिला कड़ा जवाब

भारत ने पाकिस्तानी दुस्साहस का कड़ा जवाब देते हुए उसके सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। हम आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गयी है कि 07-08 मई 2025 की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों जैसे अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने का प्रयास किया। इन सभी प्रयासों को एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। सरकारी बयान में कहा गया है कि इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों को प्रमाणित करता है।

बयान में कहा गया है कि आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा राडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत की यह प्रतिक्रिया भी उसी क्षेत्र में समान तीव्रता के साथ की गई है जैसी कि पाकिस्तान की थी। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है, जिसमें मोर्टार और भारी कैलिबर तोपों का उपयोग करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों को निशाना बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण सोलह निर्दोष लोगों की जान गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पाँच बच्चे शामिल हैं। इस स्थिति में भारत को पाकिस्तानी मोर्टार और तोपों की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बयान में कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बल दोहराते हैं कि वे स्थिति को नहीं भड़काना चाहते, बशर्ते पाकिस्तानी सेना भी इसी प्रकार संयम बरते।

हम आपको यह भी बता दें कि ऑपरेशन “सिंदूर” पर 07 मई 2025 को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को “केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक” बताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया है। बयान में यह भी दोहराया गया था कि भारत में किसी भी सैन्य ठिकाने पर हमला उपयुक्त प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा। हम आपको यह भी बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी थी कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×