Amazon-Flipkart समेत 13 कंपनियों को सरकार का आदेश, कहा- मत बेचना ये चीज

पहलगाम के हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आज यानी शुक्रवार 9 मई को सरकार की एक संस्था CCPA ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी 13 ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों को नोटिस भेजा है. यह नोटिस उनकी वेबसाइट्स पर बिना अनुमति वाले वॉकी-टॉकी बेचने के लिए भेजा गया है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को सरकार ने एक बयान में कहा कि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने 13 बड़ी ऑनलाइन मार्केटप्लेस को उनकी वेबसाइट्स पर गैरकानूनी तरीके से वॉकी-टॉकी बेचने के लिए नोटिस जारी किए हैं.

इन वेबसाइटों में अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ओएलएक्स, ट्रेडइंडिया, फेसबुक, इंडियामार्ट, वरदानमार्ट, जियोमार्ट, कृष्णमार्ट, चिमिया, टॉक प्रो वॉकी टॉकी और मास्कमैन टॉयज शामिल हैं. कंपनियों को गैरकानूनी वॉकी-टॉकी बेचने से मना किया गया है.

इससे पहले केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि “गैर-कानूनी वायरलेस डिवाइसों की बिक्री न केवल कानूनी नियमों को तोड़ती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर सकती है.” उन्होंने कहा कि ये उल्लंघन कई कानूनों का विरोध करते हैं, जिनमें कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, इंडियन टेलीग्राफ एक्ट और वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट शामिल हैं.

मंत्री ने यह भी कहा कि CCPA कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 की धारा 18(2)(l) के तहत जल्द ही औपचारिक नियम जारी करेगा, जिसका मकसद ऑनलाइन मार्केटप्लेस में नियमों का पालन और ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा करने और गैरकानूनी व्यापार को रोकने के लिए सभी लागू नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×