इस्लामाबाद ने कहा- संघर्ष विराम का नहीं करेंगे उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच वार्ता कथित तौर पर संपन्न हो गई है। पाकिस्तान द्वारा भारत से युद्ध विराम की अपील के बाद DGMO राजीव घई और काशिफ अब्दुल्ला ने पहली बार हॉटलाइन पर बात की।  सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने बताया कि पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान पाकिस्तान की बॉडी लैंग्वेज रक्षात्मक रही।

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष को ‘हॉटलाइन’ पर एक संदेश भेजा, जिसमें एक दिन पहले दोनों सेनाओं के बीच बनी सहमति के ‘उल्लंघन’ को उजागर किया गया और बताया गया कि अगर बाद में इस तरह की हरकत दोहराई गयी तो भारत इसका ‘कठोर और स्पष्ट’ तरीके से जवाब देगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद ही नई दिल्ली ने शनिवार को इस्लामाबाद पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×