अधिवक्ताओं ने तिरंगा ले निकाली सेना शौर्य यात्रा, कहा – भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर हमें गर्व

कानपुर। अधिवक्ताओ ने तिरंगा ले बार एसोसियेशन गेट से सेना शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में भारतीय सेना जिन्दाबाद, भारतीय सैनिकजिंदाबाद, पाकिस्तान को शत्रु देश घोषित करो घोषित करो आदि नारे लगाते जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में कानपुर के शुभम द्विवेदी सहित निर्दोषों की जघन्य हत्याएं की जिस पर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करने और तमाम आतंकवादियों के मारे जाने पर पाकिस्तानी सेना ने भारत के रिहायशी क्षेत्र में नागरिकों पर हमला किया जिसका देश की सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी हमले को विफल किया। हमें भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व है।
अपने आतंकियों को बचाने के लिए पाकिस्तान ने भारत की संप्रभुता पर हमला किया जो देश की जनता को कतई बर्दाश्त नहीं है हमारी प्रधानमंत्री से मांग है कि तुरंत पाकिस्तान को शत्रु देश घोषित करें और पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से मिटाने के लिए भारतीय सेना को पूर्ण छूट देकर देश वासियों की भावनाओ की कद्र करें।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री को संबोधित प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि आपका प्रतिवेदन तत्काल प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया जाएगा ।
प्रमुख रूप से प्रशांत शुक्ला, अरविंद दीक्षित, संजीव कपूर, सचिन अवस्थी, आशीष गुप्ता, कंचन गुप्ता, मयूर सैनी, हरी शंकर चतुर्वेदी, बृज नारायण निषाद, अभिषेक, भानु प्रताप, विनोद गुप्ता, आयुष शुक्ला, प्रेम स्वरूप, शाहिद जमाल, अमर वर्मा, भगवत दास, शिवम गंगवार, इंद्रेश मिश्रा, वीर जोशी, प्रियम जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×