कानपुर। CSA परिसर स्थित कैलाश भवन में वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनज़र एक ब्रीफिंग । पुलिस आयुक्त अखिल कुमार की अध्यक्षता में यातायात, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। ब्रीफिंग मेंं संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध), संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त सहित ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे और सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।
