एयरपोर्ट में कानपुर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहयोगी दलों के नेताओं से मिले प्रधानमंत्री 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर वायु सेना के एयरपोर्ट में कानपुर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहयोगी दलों के नेताओं से मिले जिसका नेतृत्व सुरेश गुप्ता कर रहे थे सहयोगी दलों के कुछ नेता आगमन के समय मिले, कुछ नेता प्रस्थान के समय मिले। सहयोगी दलों के संयोजक सुरेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री को चरखे से बनी खादी की सूत की माला भेंट की जिसको मोदी ने अपने माथे से लगाया। सहयोगी दलों के नेता अपनी अपनी पार्टी का अंग वस्त्र पहने थे जिसको देखते मोदी  ने कहा कि हम सबको मजबूती से रहना है। प्रधानमंत्री से मिलने वालों में सुरेश गुप्ता, मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष रालोद, सत्य प्रकाश कुरील राष्ट्रीय सचिव अपना दल, विपिन यादव अध्यक्ष लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, आलोक श्रीवास्तव अध्यक्ष सुहेलदेव पार्टी, राम प्रताप पाल अध्यक्ष अपना दल, राज निषाद अध्यक्ष निषाद पार्टी के मिलने वालों में नाम थे।
प्रधानमंत्री से वायु सेवा के एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं में मिलने वालों में सतीश महाना अध्यक्ष विधानसभा, सत्यदेव पचौरी पूर्व सांसद, लाल सिंह तोमर एम एल सी, बालचंद मिश्रा पूर्व मंत्री, अनिल शुक्ला वारसी पूर्व सांसद, राकेश सोनकर, रविंद्र पाटनी, कमलेश दिवाकर, केके सचान, राम प्रकाश कुशवाहा सभी पूर्व विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×