जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण

कानपुर। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेस- वे का निरीक्षण किया गया निरीक्षण किया गया। एक्सप्रेसवे निर्माण की मौजूदा स्थिति निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त एक्सप्रेसवे के प्रथम चरण के 45 किलोमीटर के प्रथम चरण का निर्माण कर 31 मई तक पूरा करना था लेकिन उन्नाव में स्थित रेलवे ओवरब्रिज व अन्य कारणों के चलते  इस चरण को अब जुलाई 2025 में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, बनी से शहीद पथ तक के 17 किलोमीटर के द्वितीय चरण का निर्माण अक्टूबर 2025 तक पूरा किए जाने की संभावना जताई गई।

जिलाधिकारी ने एक्सप्रेसवे की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे एन एच 27 पर वाहनों के लोड को कम किया जा सकेगा। साथ ही, कानपुर से लखनऊ की दूरी को मात्र 35 से 40 मिनट में पूरा किया जा  सकेगा। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच के जाम से भी निजात मिलेगी।कानपुर – लखनऊ एक्सप्रेस – वे की ये हैं विशेषताएं अवध एक्सप्रेसवे जिसे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र के दो प्रमुख शहरों लखनऊ और कानपुर को जोड़ता है। यह भारत के उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन, 63 किलोमीटर लंबा (39 मील), छह लेन चौड़ा (8 तक विस्तार योग्य) एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे है। इसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 6 ( NE 6 ) का दर्जा दिया गया है ।यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (एनएच-27) के समानांतर चलेगा जो कानपुर और लखनऊ को जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×