‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ का गाना ‘नज़ारा’ हुआ जारी….! 11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म……!

ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ का गाना ‘नज़ारा’ मेकर्स ने जारी कर दिया है। यह गाना आपको मीठे और सच्चे प्यार की मासूमियत को फिर से महसूस कराएगा, जिसमें अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री शनाया कपूर की छू लेने वाली और दिल को छू जाने वाली केमिस्ट्री की झलक दिख रही है। यह ऑन-स्क्रीन अनुभव आपको प्यार की पवित्रता का एहसास कराने का वादा करता है। पहले प्यार की धड़कन से लेकर आंखों के इशारे, मुस्कान का आदान-प्रदान और इनके बीच सब कुछ, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर ने प्यार के रोमांच को जीवंत कर दिया है। ये दोनों भले ही इस एहसास को पर्दे पर लाए हैं, लेकिन गाने की अपील विशाल मिश्रा की आवाज़, कंपोजीशन और बोल से और बढ़ गई है। कुमार गौरव सिंह ने संगीत में सहायता की है, जबकि कंदरपा कलिता ने प्रोडक्शन और गिटार का काम संभाला है। गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम त्रिहांकू लाहकर ने किया है, जबकि बिटूपोन बोरुआ ने गाने के प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है। मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे मानसी बागला ने लिखा है। रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म
‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ 11 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×