पुलिस स्थापना बोर्ड ने नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को अपराध शाखा किया स्थानांतरित

कानपुर। 9 जून को भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा उ0नि0 अभिनव चौधरी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। जिसके क्रम में अधिकारियों द्वारा जांच की गयी और जांच में पाया गया कि थाना नौबस्ता प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने अधीनस्थों पर प्रभावी पर्यवेक्षण का अभाव रहा। इसके अतिरिक्त, पिछले तीन माह में थाना नौबस्ता पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों में संतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत भी अपेक्षाकृत कम रहा। IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संतोषजनक फीडबैक माह फरवरी में 47.62%, माह मार्च में 45.33% व माह अप्रैल में 40% रहा। विगत तीन माह में यह आकड़ा लगातार नीचे गिरा है जो की अत्यन्त निराशाजनक है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, पुलिस स्थापना बोर्ड ने संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उनको तत्काल प्रभाव से प्र0नि0 नौबस्ता से प्रभारी होमोसाइड यूनिट, अपराध शाखा पर स्थानांतरित किया जाता है।
पुलिस स्थापना बोर्ड भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है और जनता की सेवा में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×