भीषण गर्मी से लोगों को मिलने वाली है राहत? मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। गुरुवार को दिल्ली, पश्चिम यूपी, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान समेत कई स्थानों पर लू की स्थिति रही, कुछ स्थानों पर गंभीर लू की स्थिति थी। पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में लोगों को लू का सामना करना पड़ा।

गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इस भीषण गर्मी से अब बारिश के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। इसके बीच मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से खबर है कि शुक्रवार (13 जून) से गर्मी से राहत मिल सकती है। IMD ने दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

IMD ने आशंका जताई है की जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों समेत हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 13-19 जून तक गरज, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की गति वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14-19 जून तक राजस्थान में 18 और 19 जून को कुछ अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की गति वाली तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में 13-19 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17-19 जून तक और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 19 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान में 13-17 जून तक अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है।

इसके अलावा अगले 7 दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 14-17 जून के दौरान मध्य प्रदेश, 15-17 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में, 13-15 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 13-17 जून के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×