जूं-लीख कर रही हैं परेशान? जानें इन्हें हटाने का सबसे तेज तरीका

जुएं और लीख कैसे खत्म करें? सिर की जूं को तुरंत क्या मारता है? रातों-रात जूं से छुटकारा कैसे पाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से…

बता दें कि मानसून का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को शरीर में कई समस्याएं नजर आ रही हैं। उन्हीं समस्याओं में एक है बालों में जूं और लीख का हो जाना।

जब किसी को यह समस्या होती है तो उस दौरान सिर में बहुत ज्यादा खुजली होती है। साथ ही बाल झड़ने टूटने भी लग जाते हैं। यह एक सिर से दूसरे सिर में भी चली जाती है।

इसी तरह इनकी तादाद बढ़ती रहती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाना जरूरी है। जूं और लीख दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

बता दें कि नीम के पत्तों का पेस्ट लीख और जूं दोनों से राहत दिला सकता है। ऐसे में आप सबसे पहले नीम के पत्तों को पीस लें। अब बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं।

उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। इससे अलग आप नीम के पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें फिर बने पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

नारियल का तेल भी जूं और लीख की समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में आप नारियल के तेल से जड़ों की मसाज करें। 1 घंटे तक इसे जड़ों में लगे रहने दें। फिर अपने बालों को शैंपू से धो लें।

बता दें कि एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके के इस्तेमाल से भी जूं और लीख की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नहाने के पानी में एक ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर डालें और फिर बने मिश्रण से अपने बालों को अच्छे से धोएं। ऐसा करने से न केवल बाल हेल्दी होंगे बल्कि जूं लीख की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×