छांगुर बाबा ISI का एजेंट, उसे जेल नहीं सीधा फांसी पर लटकाओ

पूर्व बीजेपी सांसद रामविलास वेदांती ने छांगुर बाबा धर्मांतरण प्रकरण और सपा मुखिया अखिलेश यादव के कावड़ यात्रा पर दिए गए बयान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि छांगुर बाबा जैसे लोग देश में सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो देश में आज इस्लामी आतंकवाद का प्रारूप खड़ा हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ज्ञात नहीं था अब सरकार को उनकी गंभीरता का एहसास हो गया।

रामविलास वेदांती ने कहा कि छांगुर जैसे हजारों लोग देश में सक्रिय हैं। जिनकी जांच बेहद जरूरी है। मुझे पूरा संदेह है इस बाबा का कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। इस तरह के लोगों को सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने संरक्षण दिया है।

छांगुर बाबा जैसे लोगों को जेल नहीं सीधा फांसी होनी चाहिए- रामविलास वेदांती

उन्होंने कहा कि छांगुर बाबा जैसे लोग हिंदू लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और अत्याचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जेल नहीं सीधा फांसी देनी चाहिए। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों पर मुकदमा नहीं सीधा एनकाउंटर किया जाना चाहिए। छांगुर बाबा जैसे लोगों की संख्या देश में ज्यादा है। केवल मकान गिरने से काम नहीं चलेगा इनका नेटवर्क तोड़ना चाहिए।

कावड़ यात्रा बदनाम करने की साजिश कर रही सपा- रामविलास वेदांती

अखिलेश यादव के कावड़ वाले बयान पर वेदांती ने पलटवार करते हुए उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा हमारे सांस्कृतिक धरोहर है। इसे बदनाम करने की साजिश अखिलेश यादव व उनकी पार्टी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×