हिसार की घटना पर कानपुर नगर मे विरोध प्रदर्शन व जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन

कानपुर। हिसार हरियाणा मे दलित युवक गणेश बाल्मीकि की पुलिस द्वारा बर्बता से हत्या के विरोध मे दलित शोषण मुक्ति मंच कानपुर व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावधस भीम) के तत्वाधान मे जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दिया।
कानपर नगर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुये निन्दा की!सह-संयोजक चमन खन्ना ने बताया कि दिनॉक 07-07-2025 को हिसार थाना एच टी एम मिलगेट, जिला हिसार (हरियाणा) मे गणेश बाल्मीकि पुत्र विक्रम उम्र लगभग 16 वर्ष अपना जन्मदिन मना रहा था।
गणेश दोस्त के साथ अपने दरवाजे साऊंड बजाकर डॉस कर रहा था तभी कुछ पुलिस कर्मी जो नशे मे थे गाली देकर साऊन्ड बन्द करने को कहा गणेश ने गाली का विरोध किया तो गणेश को लाठियो से पीटना शुरु किया घरवालो के बीच बचाओ करने पर घर वालो को भी पीटा। गणेश डर के छत पर चढ़ छुप गया जहॉ नशे मे धुत पुलिस वालो ने छत पर जाकर पीटा और छत से फेंक दिया जिसे गणेश की तत्यकाल मौत हो गई।
पुलिस वालो ने आसपास के सीसी कैमरे तोड़ दिये जिससे सबूत न मिल पाये। परिवार वालो ने दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ  एफ आई आर करने के लिये प्रार्थना पत्र दिया परन्तु दस दिन बीत जाने के बाद एफ आई आर दर्ज नही हुई। जिससे मृतक गणेश का पोस्टमार्टम नही हो पा रहा। जिससे दुखी परिवार हिसार मे धरने पर बैठा है। हिसार प्रशासन की इस तरह की हिटलार शाही के खिलाफ पूरे देश के बाल्मीकि समाज मे रोष व्याप्त है।
यदि दोषियो के खिलाफ कार्यवाही नही होती है तो पूरे देश मे आन्दोलन करने के लिये बाध्य होगे। ज्ञापन देने वालो मे सुनील कुमार अध्यक्ष, प्रदीप बाल्मीकि, एड0 कमल कुमार, प्रमोद बाल्मीकि, सुनील राजदान, राजेश भारतीय, अनिकेत, सुनील बाल्मीकि, सुरेश बक्शी, अमरनाथ बाल्मीकि, अमित नागवंशी, राकेश पेन्टर, रामप्रकाश भारतीय, गौरव कुमार, रज्जन कुमार, रमेश, लालता प्रसाद, सुशील, सनी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×