मां बारादेवी मंदिर में किया गया भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

कानपुर। बारादेवी मंदिर प्रांगण में माँ बारादेवी की असीम अनुकम्पा व आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति इस पवित्र श्रावण माह में 8वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वही आपको बता दें कि मां बारादेवी व बाबा भोलेनाथ जी की पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। जिसमें आयोजक आप और हम है।
वही बारादेवी निवासी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह भंडारा हर सावन मास को किया जाता है जो सुबह से शुरू होकर प्रभू की इच्छा तक चलता है जहां सैकड़ों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन महीने में बारादेवी सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार देखने को मिलती है वही माँ बारादेवी मंदिर के प्रांगण में भंडारे का प्रसाद पाने लिए भक्तों को लंबी कतारें लगी और आगे भी इस तरह के आयोजन प्रागंण में होते रहते हैं। आए हुए शहर के गणमान्य लोगों ने मां बारादेवी का आशीर्वाद लिया।
वहीं इस अवसर पर पनकी मंदिर महंत कृष्ण दास जी महाराज, शिव राम सिंह, एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव, गिरजेश निगम, गोलू, मनीष श्रीवास्तव, विवेक, महेन्द्र पाल, अंकुर तिवारी, रजत तिवारी, अनिल वर्मा, सम्राट सिंह(बंटी), अमूल्य,रितिक, कौतुक, पवन सहित क्षेत्रीयगण व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×