बोल्ड और बेबाक टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्राइम वीडियो ने किया ऐलान…..!

देश का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस टॉक शो की होस्ट और हेड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना हैं, जो अपने दमदार और दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ये बोल्ड, बेबाक और मजेदार टॉक शो जल्द ही प्रीमियर होगा, जिसे ‘बनिजेय एशिया’ प्रोड्यूस कर रहा है। बॉलीवुड के बड़े सितारों और इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों से सजी गेस्ट लिस्ट के साथ टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक ऐसा टॉक शो बनने जा रहा है, जो सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट को भी पीछे छोड़ देगा।
यह शो बोल्ड, शानदार और बिना किसी झिझक के बिल्कुल अनफिल्टर्ड अंदाज में आपके सामने होगा, जिसमें दोनों होस्ट्स की जबरदस्त एनर्जी के साथ आपको सबसे दिलचस्प मुद्दों पर उनका बेबाक नजरिया देखने को मिलेगा।
प्राइम वीडियो (इंडिया) के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा “हम ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह एक ऐसा टॉक शो है, जो पहली बार दो सबसे तेज़ और दमदार आवाज़ों के साथ इस जॉनर को नए सिरे से पेश करेगा।” उन्होंने आगे कहा, “गेस्ट लिस्ट में चार्मिंग सेलिब्रिटीज के साथ काजोल और ट्विंकल अपनी खास हाज़िरजवाबी, तड़कते-भड़कते अंदाज़ और बेहतरीन सोच के साथ ऐसी दिलचस्प बातचीत लेकर आएंगी, जो मजेदार, बेबाक और बिना किसी हिचक के होगी। ‘बनिजेय एशिया’ के साथ मिलकर हम अपने दर्शकों के लिए कुछ ऐसा क्रिएट कर रहे हैं, जो बोल्ड, नया और यादगार साबित होगा।”
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×