होटल में गैर मर्द संग आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी… दरवाजा खोल अंदर आ गया पति… फिर जो हुआ….

यूपी के गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जो फिल्‍मी पर्दे की तरह है। यहां के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्‍नी को उसके प्रेमी के साथ होटल रूम में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद होटल के बाहर करीब 1 घंटे तक हाईवोल्‍टेज ड्रामा चला। जमकर मारपीट हुई। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक बरेली का रहने वाला एक व्‍यक्ति अपनी पत्‍नी और अन्‍य साथियों के साथ भटहट कस्‍बे में एक कारखाने में सात सालों से काम कर रहा था।

महिला के पति के मुताबिक करीब 3 साल पहले उसके ही गांव का रहने वाला जिशान कारखाने में आया और मजदूरी करने लगा। इस बीच जिशान की दोस्ती उसकी पत्‍नी से हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। दोनों छुप छुपकर एक दूसरे से मिलने लगे। पति ने बताया कि कुछ दिनों पहले जिशान बरेली चला गया। जब वो वापस आया तो उसने उसकी पत्‍नी को मिलने के लिए बरगदहीं में मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया।

इसकी जानकारी जब पति को हुई तो वह भी पीछे से चल दिया। महिला व उसका प्रेमी दोनों होटल के कमरे में थे। पति ने पत्‍नी के चचेरे भाई को भी बुला लिया। पति ने दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। बहन को इस हाल में देख उसका चचेरा भाई प्रेमी से भिड़ गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और महिला भी अपने भाई पर पलटवार करने लगी। सड़क पर चल रहे इस ‘दंगल’ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस पूरे हंगामे के बीच महिला ने सबको चौंका दिया। उसने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ अब नहीं रहना चाहती और उससे तलाक चाहती है। महिला का दावा है कि वह इसके लिए कुछ कागजात भी लाई थी, लेकिन पति उसे तलाक नहीं दे रहा है। बता दें कि इस दंपति का एक चार साल का बेटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×